अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल
हरिद्वार
पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार देर रात की है। कार सवार दीपांशु, निशु, सचिन निवासी गाजियाबाद, अर्पण निवासी नोएडा यूपी रुड़की से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। उन्होंने कार रघुनाथ मॉल बहादराबाद के पास रोकी। कुछ देर बाद वे कार में बैठने लगे। उसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे दीपांशु गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। बाजार पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।
