अग्निशमन सप्ताह की शुरूआत कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नई टिहरी

नरेंद्रनगर और नई टिहरी में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरूआत करते हुए 14 अप्रैल, 1944 को शहीद हुए 66 अग्निशमन कार्मिकों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरूआत करते हुए अग्निशमन अधिकारियों ने कार्मिकों को अवगत कराया कि बीते 14 अप्रैल, 1944 को मुम्बई के डाकयार्ड बंदरगाह में विस्फोटक पदार्थों से भरे जहाज में भीषण अग्निकांड की घटना गठित हुई थी। जिसमें अग्निशमन विभाग के 66 कार्मिक अग्निशमन कार्य करते हुए शहीद हो गए थे। शहीद हुए अग्निशमन कार्मिकों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रतिवर्ष 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *