चंबा में ट्रेड फेयर का हुआ शुभारंभ 

नई टिहरी

श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कालेज चंबा में ग्रीष्मकालीन चंबा ट्रेड फेयर का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने मेले में प्रतिभाग किया। 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चंबा ट्रेड फेयर का शुक्रवार को मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय मैठाणी ने शुभारंभ किया। सबसे पहले पूजा-अर्चना कर मेला स्थल पर श्रीफल फोड़ा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नौटियाल ने कहा कि मेले हमारी सामाजिक, सांस्कृतिक पहचान रहे हैं। इससे शहर जीवंत बने रहते हैं। उन्होंने कहा कि गर्मियों के सीजन में स्कूलों की छुट्टियां हो जाती हैं। इसलिए बड़े बुजुर्गों के अलावा बच्चों के लिए भी मेले बहुत उपयोगी साबित होंगे। यह उनके लिए मनोरंजन भी एक माध्यम है। ऐसे आयोजन समय-समय पर लगते रहने चाहिए। मेले के आयोजक मनोज भंडारी, धीरेंद्र भंडारी का कहना है कि चंबा में पिछले कई वर्षों से गर्मियों के जीवन में इस तरह के मेले का आयोजन किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को लाभ होता है। बताया कि मेले में मनोरंजन के साधनों के अलावा उपयोगी सामान के स्टॉल भी लगाए गए हैं। बच्चे झूले, चर्खी, का लुत्फ उठा सकते हैं। आयोजकों की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव गुसाईं, राजेंद्र राणा, चंद्रशेखर तिवारी, महेश पैन्यूली, प्रेम दत्त थपलियाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *