दिनेश विजान की फिल्म में नजर आ सकती हैं वामिका गब्बी

अभिनेत्री वामिका गब्बी अपनी खूबसूरती के लिए वाहवाही बटोरती रहती हैं। लुक और ग्लैमर के मामले में वह बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि कई बड़े प्रोजेक्ट्स उनके खाते में हैं। अब एक और फिल्म के साथ इस अदाकारा का नाम जुड़ गया है। कयासों का बाजार गर्म है कि वामिका फिल्ममेकर दिनेश विजान की अगली फिल्म में नजर आएंगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, वामिका मशहूर फिल्ममेकर दिनेश की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं। वामिका को हाल ही में मुंबई में स्थित फिल्म निर्माता दिनेश के मैडॉक एंटरटेनमेंट के ऑफिस में स्पॉट किया गया था। ऐसी चर्चा चल रही है कि वह दिनेश की अगली फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। फिलहाल उनके कैरेक्टर के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि जल्द इस संबंध में आधिकारिक घोषणा होगी।
दिनेश हॉरर शैली की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनके प्रोडक्शन में स्त्री और रूही जैसी फिल्में बनी हैं। वह वरुण धवन व कृति सैनन अभिनीत फिल्म भेडिय़ा को लेकर लाइम लाइट में हैं। इस फिल्म में वरुण एक राक्षस की भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा उनके खाते में अभिषेक बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म दसवीं भी है। वह अरुण गोपालन की फिल्म तेहरान का भी निर्माण कर रहे हैं।
वामिका की बात करें तो वह बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड फिल्मों में कदम रखने वाली हैं। रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने एक हॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है। खबरों की मानें तो अपनी अंग्रेजी को दुरुस्त करने के लिए उन्होंने अंग्रेजी सीखना शुरू कर दिया है। इसके लिए वह अंग्रेजी भाषा की कक्षाएं ले रही हैं। इस प्रोजेक्ट से जुडऩे से पहले वह अपना स्पीच और उच्चारण बेहतर करना चाहती हैं।
वामिका अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी टीवी सीरीज मॉडर्न लव के हिन्दी संस्करण में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ फातिमा सना शेख और प्रतीक गांधी भी नजर आएंगे। वेब सीरीज बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग में वामिका अहम भूमिका में दिखेंगी। इस सीरीज को बाहुबली का प्रीच्ल माना जा रहा है। यह एक वेब सीरीज के तौर पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें कुल नौ एपिसोड होंगे। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही फिल्म खूफिया में भी वह दिखाई देंगी।
वामिका पंजाबी, हिन्दी और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। करीना कपूर अभिनीत जब वी मेट में उन्हें देखा गया था। वामिका को पंजाबी फिल्मों में बड़ा ब्रेक अमरिंदर गिल और हनी सिंह अभिनीत तू मेरा 22 मैं तेरा 22 से मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *