जल संरक्षण हमारे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण

विश्व जल दिवस के अवसर पर उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यू- सैक) में ग्लेशियर संरक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में संबंधित विभागों के वैज्ञानिकों, अधिकारियों, विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों ने प्रतिभाग कियाl कार्यशाला में वैज्ञानिक व पारंपरिक तकनीकों के उपयोग से जल के संरक्षण और संवर्धन को लेकर विचार विमर्श किया गया। आयोजन के मुख्यअतिथि व मुख्य वक्ता जवाहर लाल नेहरू विश्वविध्यालय के क्षेत्रीय विकास अध्ययन केंद्र के प्रोफेसर विनय शंकर प्रसाद सिन्हा रहे। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और संवर्धन हमारे भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान कार्यशाला की संयोजक, यूसैक की वैज्ञानिक डॉ आशा थपलियाल, वैज्ञानिक डॉ सुषमा गैरोला, डीएवी कॉलेज के प्रो प्रशांत सिंह, कृषि विभाग की सहायक निदेशक प्रियंका सिंह, राजकीय पॉलिटेकनिक आमवाला के प्राचार्य आरपी यादव, यूसैक के वरिष्ठ प्रसाशनिक अधिकारी आरएस मेहता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *