टीएचडीसी में कार्यरत 102 लोगों ने रक्तदान किया 

नई टिहरी

टीएचडीसी आईएल की ओर से भागीरथी पुरम चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 102 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड भागीरथी पुरम के सौजन्य तथा आईएमए ब्लड बैंक के सहायोग से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ परियोजना अधिशासी निदेशक यूके सक्सेना ने दीप प्रज्जवलित कर किया। परियोजना निदेशक ने कहा कि रक्तदान महादान है, एक स्वास्थ्य व्यक्ति को समय-समय पर जरुर रक्तदान करना चाहिए। कहा आपका दिया हुआ रक्त किसी के जीवन बचाने के काम आ सकता है, शिविर में 102 लोगों ने रक्तदान किया। टिहरी बांध परियोजना के कर्मचारियों के अलावा सीआईएसएफ के जवानों ने रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया। परियोजना निदेशक ने रक्तदान करने वालों का आभार जताया। मौके पर महाप्रबन्धक(पीएसपी) एसएस पंवार,महाप्रबन्धक नियोजन संदीप कुमार अग्रवाल,अपर महाप्रबन्धक डॉ. एएन त्रिपाठी, अपर महाप्रबन्धक डॉ. प्रमोद कुमार,डॉ. नमिता डिमरी,डॉ. आरएसके श्रीवास्तव, हिमांशु असवाल, मनबीर सिंह नेगी, आरडी मंमगाई, पुरुषोतम जोशी, सुरेश , प्रकाश डोभाल, चन्दवीर सिंह नेगी, संजय रावत, लक्ष्मण नेगी, आनन्द अंथवाल सहित भारी संख्या में परियोजना के कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *