कन्या पूजन करने से प्रसन्न होती है मां दुर्गा: महंत रविपुरी

हरिद्वार

प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत रविपुरी महाराज ने कहा कि रामनवमी पर देवी रूपी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है। नवरात्र में की जानी वाली मां भगवती की आराधना से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। उक्त उद्गार उन्होंने श्रवणनाथ लाइब्रेरी के समीप प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कन्या पूजन कर दक्षिणा व उपहार भेंट किए। महंत रविपुरी महाराज ने कहा कि नवरात्र मां भगवती की आराधना का पर्व हैं। मनुष्य के शरीर में नौ द्वार हैं और माता के भी नौ स्वरूप हैं। नवरात्र इन नौ द्वारों को शुद्ध करने का पर्व है। चौत्र नवरात्र में शरीर की क्षीण हुई शक्तियों को पुनःप्राप्त करने के लिए माता की आराधना की जाती है। नवरात्र में नौ दिन उपवास कर शरीर में आए विकारों का नाश किया जाता है। मन, वचन और कर्म की शुद्धि के लिए माता की पूजा-अर्चना कर मन को निर्मल किया जाता है। रामनवमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व  है। इस दिन मां दुर्गा छोटी कन्याओं के रूप में भक्तों के घरों में आती हैं और उन्हें सुख-समृद्धि, यश-ऐश्वर्य के साथ खुशहाल जीवन का आशीर्वाद देती हैं। इस अवसर पर अंकित पुरी, गगन दीप, शशिकांत शर्मा, बाल मुकुंद, पुष्पेंद्र शर्मा, विकास गुप्ता, निशांत अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *