कोरोनेशन में नहीं बनेंगे दिव्यांग सर्टिफिकेट
देहरादून।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीएमओ की ओर से जिला अस्पताल कोरोनेशन में दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने को दिव्यांग बोर्ड की बैठक को स्थगित कर दिया है। सीएमओ डा. मनोज उप्रेती की ओर से आदेश जारी कर कहा गया कि हर बुधवार को यहां पर दिव्यांग बोर्ड की बैठक होती थी। जिसे फरवरी माह के लिए स्थगित कर दिया गया है। मार्च माह में अब इस पर दोबारा विचार किया जाएगा।
