सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में सतपाल महाराज की निर्णायक भूमिका:  दीपक तालियान

हरिद्वार

ऋषिकुल मैदान में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से सेव गंगा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने भेंटवार्ता कर आशीर्वाद लिया। सेव गंगा फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे सेवा कार्यो की भी चर्चा की। दीपक तालियान ने कहा कि देश विदेश में सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार प्रसार करने में कैबिनेट मंत्री एवं आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। सद्भावना सम्मेलन से समरसता का वातावरण उत्पन्न होता है। श्रद्धालु भक्तों को सनातन संस्कृति का ज्ञान भी प्राप्त होता है। मानव सेवा के प्रकल्पों की जानकारी भी प्राप्त होती है। दीपक तालियान ने कहा कि देश दुनिया में आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में अपना विशेष योगदान दे रहे हैं। राज्य के निर्माण में भी आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज का योगदान अग्रणी है। इस अवसर पर मनीष चौधरी, अमित शर्मा, रजत भारद्वाज ने भी सतपाल महाराज से आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *