महिला कांग्रेस ने मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

देहरादून

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ प्रदर्शन किया। एस्लहॉल चौक पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी माफी मांगो के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया। रौतेला ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी की अभद्र टिप्पणी से ऐसा लगता है कि भाजपा नेताओं के मन में नेहरू-गांधी परिवार की शहादत का कोई सम्मान नहीं है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश रमन, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूड़ी, डॉ. प्रतिमा सिंह, उर्मिला थापा, अनुराधा तिवाड़ी, प्रियंका भंडारी, चचंल खत्री, ममता रावत, राधिका शर्मा, सुशीला शर्मा, राधा देवी, रजनी राठौर, किरन मंद्रवाल, फईम, कृष्णा देवी, शोभा देवी आदी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *