ऐश्वर्या की फिल्म अमेजान ने 125 करोड़ मंे खरीदी

ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तमिल एपिक हिस्टोरिकल फिल्म पहले बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी फिर डिटिजल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग होगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो ने इस फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स 125 करोड़ मंे खरीद लिए हैं, इसके लिए काफी बड़ी रकम चुकाई है।
मशहूर फिल्ममेकर मणि रत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म है। इस फिल्म में राजा चोल की कहानी को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। इस फिल्म के पोस्टर देखकर ही साफ है कि दर्शकों को बीते हुए दिनों की महान गाथा देखने को मिलेगी। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस बहुत इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगी। फिल्म में ऐश्वर्या मंदाकिनी देवी का रोल निभाती नजर आएंगी। फिल्म के कुछ पोस्टर ऐश्वर्या ने पिछले महीने ही शेयर कर बताया था कि फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस महान गौरवशाली ऐतिहासिक फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। ‘पोन्नियिन सेलवन’ का पहला पार्ट 30 सितंबर 2022 को थियेटर में रिलीज किए जाने की घोषणा फिल्ममेकर ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *