महानगर कांग्रेस कमेटी ने किया नमाजियों का स्वागत

हरिद्वार

महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दी और मूंह मीठा कराया। मंगलवार को ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता  डा.संजय पालीवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, ओपी चौहान, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, सुभाष नगर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश प्रधान, प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर, प्रदेश सचिव बीएस तेजियान, भेल ब्लॉक संयोजक अशोक उपाध्याय, नीरज शर्मा, हरजीत सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, रचित अग्रवाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा अम्बरीष कुमार विचार मंच के मुरली मनोहर, वरूण बालियान, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, अंकित चौहान, राजन मेहता ने ईदगाह पहुंचकर ईद की नमाज अदा कर लौट रहे नमाजियों का स्वागत किया और गले लगाकर ईद की बधाई दी और मिठाईयां खिलायी। ईद की बधाई देते हुए डा.संजय पालीवाल व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि ईद प्रेम, एकता व भाईचारे का पर्व है। भारत विभिन्न धर्म संस्कृतियों का देश है। सभी धर्म समुदाय के लोग मिलकर पर्वो को मनाते हैं। जिससे आपसी एकता व सौहार्द मजबूत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *