कांग्रेस मतदाताओं को दे रही प्रलोभन: विहिप
विकासनगर।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से बुधवार को सेलाकुई में संयुक्त पत्रकार वार्ता की गई। विहिप के नगर अध्यक्ष हर्षदीप गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की ओर से मतदाताओं को प्रभोलन देने लिए क्षेत्र में धार्मिक विश्व विद्यालय खोलने की बात की जा रही है। कांग्रेस अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए सहसपुर का सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ना चाहती है। विहिप नगर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, जिसे क्षेत्र की जनता समझ चुकी है। जिला सह संयोजक शेखर बंसल ने कहा कि सहसपुर की जनता जानती है कि क्षेत्र में विकास किसने किया। जनता विकास करने वालों के पक्ष में ही मतदान करेगी। इस दौरान सुमित तोमर, रमेश ढौंढियाल, धर्मेंद्र चौधरी, शेखर बंसल, तुषार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।