हिमालय की सबसे ऊंची चोटी पर चाय पार्टी

नई दिल्ली

दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें चाय पीना बहुत अच्छा लगता है। उनकी चाय पीने की लत ऐसी होती है कि वो भीषण गर्मी में भी चाय की चुस्की लेना नहीं भूलते हैं। वो चाहे जहां बैठे हों, उन्हें चाय की तलब हमेशा रहती है। इस बीच, माउंट एवरेस्ट पर मनाई गई है। लोगों ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत पर चाय पार्टी करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंस्टाग्राम अकाउंट की तरफ से पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट पर आराम से बैठकर चाय की चुस्की ले रहे हैं। पर्वतारोहियों ने 21,312 फीट की ऊंचाई पर चाय पार्टी की। वीडियो में दिख रहा है कि टेबल पर चाय के साथ नाश्ता भी था। पर्वतारोहियों ने चाय के साथ इसका भी आनंद लिया। पार्टी में करीब 14 लोग शामिल हुए, जो वीडियो में दिख रहे हैं। पार्टी का उद्देश्य चाय पीकर सिर्फ गर्माहट पाना नहीं था टीम के लोगों के बीच जुड़ाव बहुत जरूरी होता है, इससे मुसीबत के समय सभी एकजुट हो जाते है। उन्होंने पार्टी में खाने-पीने के बारे में कई चीजों के बारे में सोचा, लेकिन बाद में उन्होंने चाय को ही फाइनल किया। उन्होंने कहा कि जिंदगी में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जो हमेशा याद रहती हैं। सभी के साथ ही कोई यादगार मोमेंट बनता है। अकेले में ऐसा मुमकिन नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *