ग्रीनकार्ड और फोटोमैट्रिक पंजीकरण के लिए उमड़ रही भीड़

ऋषिकेश

चारधाम यात्रियों की संख्या में हररोज इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को ऋषिकेश में ग्रीनकार्ड और फोटोमैट्रिक पंजीकरण के लिए भीड़ उमड़ी। चारधाम यात्रा के पहले पड़ाव ऋषिकेश से चार हजार यात्री चारधाम के लिए गये। इनमें से करीब दो हजार यात्री बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए गए।
शुक्रवार को सुबह के समय फोटोमैट्रिक पंजीकरण के लिए यात्रियों का दबाव रहा। दोपहर 12 बजे तक चार हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण करवाया। दोपहर एक बजे तक पंजीकरण का आंकड़ा पांच हजार पार हो गया। शाम चार बजे तक करीब सात हजार यात्रियों का पंजीकरण किया गया। वहीं, ग्रीनकार्ड बनवाने के लिए भी वाहनों की भीड़ लग रही है। विभिन्न प्रदेशों से यात्रियों को लेकर आए वाहन एआरटीओ दफ्तर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को बाहरी प्रदेशों के करीब सवा सौ वाहनों के ग्रीनकार्ड बनाये गए। इनमें सौ छोटे वाहन थे। वहीं, रोटेशन ने 75 बसों में दो हजार यात्रियों को चारधाम दर्जन के लिए रवाना किया। जबकि, शेष यात्री निजी वाहन से चारधाम गए। मई में लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ने से कोरोना के बाद से परेशान परिवहन व्यवसायियों को राहत मिली है।
यातायात कंपनी के अध्यक्ष मनोज ध्यानी का कहना है कि चारधाम के लिए लगातार यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इससे परिवहन व्यवसायियों को राहत मिलेगी। रोटेशन के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने बताया कि 75 बसों में करीब दो हजार यात्री चारधाम गये। उन्होंने बताया कि केदारनाथ से लौटने वाले यात्री धाम में सुविधाएं मुहैया कराये जाने से खुश हैं। उधर, एआरटीओ अरविंद पाण्डेय ने बताया कि ग्रीनकार्ड बनवाने के लिए अब निजी वाहनों से अधिक यात्री पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *