बिग बी ने बताया क्यों किया कंगना के गाने पर शेयर रिलीज

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में ‘पंगा क्वीन’ का फिल्म का पहला गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया था और फिर कुछ देर बाद अपना पोस्ट डिलीट कर दिया था। लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर बिग बी ने ऐसा क्यों किया? सोशल मीडिया पर उन्होंने कंगना के फैंन से खूब ट्रोल भी किया अब उन्होंने अपने ब्लॉग में खुलासा किया है कि आखिर क्या वजह थी कि उन्होंने फिल्म ‘धाकड़’ के गाने के डिलीट किया। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ के गाने वाली अपनी पोस्ट को डिलीट करने की वजह का खुलासा किया है। उन्होंने बताया उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए सरकार से उन्हें नोटिस मिला, जिसके बाद उन्होंने ऐसा किया। बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘भारत सरकार और एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया के सख्त नियम-कायदे और गाइडलाइंस हैं। उन्होंने बताया है कि अब अगर वो सोशल मीडिया पर किसी प्रॉडक्ट का प्रमोशन करते हैं और उन्हें ये बताना होगा कि वे इस प्रॉडक्ट के साथ पार्टनरशिप में हैं। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो इसे गैरकानूनी माना जाएगा’। अमिताभ ने आगे बताया कि मेरे कई पोस्ट्स पर नोटिस दिए गए हैं कि इन्हें बदला जाए।
अमिताभ बच्चन ने कंगना की ‘धाकड़’ का गाना शेयर करते हुए लिखा था, ‘यह आग लगा रही है।’ हालांकि कुछ समय बाद ही इसे डिलीट भी कर दिया था। कंगना रनौत ने इस बारे में भी बात करते हुए हाल ही में कहा था कि कैसे उनके काम की इंडस्ट्री के अन्य सेलेब्स कभी सराहना नहीं करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा पर्सनल इनसिक्योरिटी की वजह से हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *