कंट्री बॉय विद्युत जामवाल ने आसमिस फिल्म मेकर्स के सपनों को किया साकार

कंट्री बॉय विद्युत जामवाल न केवल अपने प्रोडक्शन हाउस एक्शन हीरो फिल्म्स के माध्यम से, बल्कि क्षेत्रीय सिनेमा का समर्थन करके भी प्रतिभा को प्रोत्साहित कर रहे है। बड़े दिल वाले अभिनेता ने इस बार एक आगामी एक्शन आसमिस फिल्म लोकल उत्पात को स्पोंसर किया है जो आज रिलीज हो गई है। जामवाल ने इस  फिल्म को वित्तीय सहायता दी है।  निर्देशक केनी बसुमतारी कहते हैं, मैं अपने पसंदीदा एक्शन स्टार का शुक्रगुज़ार हूं, क्योंकि उन्होंने हमारे ड्रीम प्रोजेक्ट लोकल उत्पात के लिए फाइनेंशियल मदद  की है। वह एक सही मायने में कंट्री बॉय है और हम इस विशेष फिल्म के लिए उनके स्पोर्ट के लिए बहुत आभारी हैं।
वह आगे कहते हैं, मेरे आश्चर्य कि सीमा नहीं है क्योंकि वह इतने बड़े स्टार हैं फिर भी मेने जब उनको मदद करने के लिए पूछा तो उन्होंने मुझे संपर्क किया  और मुझसे अपने बैंक अकाउंट डिटेल्स भेजने के लिए कहा। यह बहुत बड़ी मदद थी मेरे लिए क्योंकि इससे मैं अपने फाइटर को हमारे बजट से थोड़ी ज्यादा फीस देने में कामयाब रहा। यह फिल्म  पूरे आसाम  के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकि है और हम विद्युत के सपोर्ट के लिए बहुत आभारी हैं। विश्व के टॉप मार्शल आर्टिस्ट 2022 में से एक, विद्युत जामवाल कि खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और आईबी 71 और शेर सिंह राणा जैसे रोमांचक फिल्में आनेवाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *