1 साल बाद भी ध्वस्त पुश्तों का अभी तक नहीं हुआ सुधारीकरण

चमोली

पिछले वर्ष जून माह में गोपेश्वर-बच्छेर-देवखाल-पोखरी व हापला मोटर मार्ग कई स्थानों में ध्वस्त हो गया था। मुख्यालय के समीप की सड़कों के पुश्ते व सड़क सुधारीकरण का कार्य विभााग द्वारा कराया गया। लेकिन बच्छेर, देवखाल, बामनाथा, पोखरी व हापला मोटर मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त है और पुश्ते टूटे हुए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों व विधायक को संबंधित ज्ञापन भी सौंपा हैं। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई हैं। वाहन चालक व ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। वाहन चालक धीरज सिंह, कैलाश सिंह, रमेश सिंह, राकेश सिंह का कहना है कि बिते वर्ष जून माह में बारिश के कारण कई जगह पर पुश्ते टूट गए थे। लेकिन विभाग द्वारा 1 साल बीत जाने पर भी कोई कारर्वाही नहीं की गई है। जिससे लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड रहा हैं। गोपेश्वर से बच्छेर 13 किलोमीटर, देवखाल 7 किलोमीटर, देवखाल से पोखरी 32 किलोमीटर व हापला 21 किलोमीटर हैं। गोपेश्वर से पोखरी व हापला दोनों सड़क की कई स्थानों पर ध्वस्त हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *