पंजाब में रेल पटरियां उड़ाने की साजिश कर रहा पाकिस्तान अलर्ट जारी
नई दिल्ली
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलीजेंस (आईएसआई) की तरफ से भारत के खिलाफ नई साजिश रचने के संकेत मिले हैं। खबर है कि प्ैप् पंजाब और आसपास के राज्य में रेल नेटवर्क को निशाना बनाने की साजिश की है। हाल ही में पंजाब के मोहाली में पुलिस कार्यालय में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमला हुआ था। हालांकि, उस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ था, लेकिन इमारत को नुकसान हुआ था। पाकिस्तान की आईएसआई के संबंध में अलर्ट जारी किया है। खबर है कि पाकिस्तान पंजाब और आसपास के राज्यों में रेलवे की पटरियों को निशाना बनाने की बड़ी साजिश रच रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसियों का कहना है कि मालगाड़ियों को निशाना बनाने के लिए पटरियों को उड़ाने का प्लान तैयार कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंसियों ने यह भी कहा है कि आईएसआई भारत में बड़ा पैमाने पर अपने ऑपरेटिव्स को मदद पहुंचा रहा है। वेबसाइट के अनुसार, पाकिस्तान के स्लीपर सेल्स भारत में मौजूद हैं और उन्हें आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए मोटी रकम दी जा रही है।
