सामान्य से छह डिग्री कम रहा तापमान

रुड़की

मौसम में बदलाव के चलते मंगलवार को भी लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम चल रहा है।
रविवार रात को तेज हवा चलने के बाद बारिश हुई थी। बारिश से लोगों को मई की चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली थी। सोमवार भी रात को बारिश होती रही। सुबह करीब आठ बजे तक बारिश हुई। दोपहर में कभी बादल छाए तो कभी धूप निकली। लेकिन एक बजे बाद पूरी तरह धूप निकल गई। लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आईआईटी रुड़की स्थित कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकमत तापमान 31 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 6.7 डिग्री कम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *