ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मौत

रुद्रपुर

पत्नी और बेटी को ससुराल छोड़कर वापस लौट रहे युवक की बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उप चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। खटीमा से लगे बिगराबाग गांव निवासी राम सिंह राणा (30) पुत्र संत सिंह गुरुवार को बाइक से अपनी पत्नी नीरजा देवी, चार वर्षीय पुत्री रोहानी को अपनी ससुराल चांदा छोड़कर देर शाम वापस अपने घर लौट रहा था। बिगराबाग नहर के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार राम सिंह को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। युवक को ग्रामीणों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने देर रात को शव कब्जे में लेकर सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया। शुक्रवार को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जवान युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *