9 जून को रुड़की पहुंचेगी चैतन्य रथ यात्रा
रुड़की
हरिद्वार रोड स्थित सहज योग ध्यान केंद्र आश्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने पत्रकार में सहज योग संस्थापिका माता निर्मला देवी की जन्म शताब्दी के अवसर पर रथ यात्रा आदि कार्यक्रमों के बारे में बताया। पूरे भारतवर्ष में चैतन्य रथ का आयोजन किया गया है। यह रथ निर्मला देवी के जन्म स्थान छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश से यात्रा का शुरू करते हुए देश के विभिन्न भागों से होते हुए 25 मई को देवभूमि उत्तराखंड में पहुंचा। उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से होते हुए 9 जून 2022 को शाम चार बजे तक रुड़की शहर में पहुंचेगा। रुड़की में हरिद्वार रोड पर कान्हापुर में स्थित आश्रम पर माता निर्मला देवी का चैतन्य रथ यात्रा का का भव्य स्वागत किया जाएगा। संस्था से जुड़े मयंक गुप्ता ने बताया कि सहज योग वह योग है जो हमारे साथ ही पैदा हुआ है इसीलिए किसी विशेष जाति, धर्म, और उम्र से परे है। आज सहजयोग दुनिया के 150 से भी अधिक देशों में अपनाया जा रहा है। जहां उनके साधक सहज योग के माध्यम से ध्यान द्वारा शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक, आर्थिक एवं आध्यात्मिक रूप से हर प्रकार के लाभ उठा रहे हैं और तनावमुक्त शांत जीवन का आनंद ले रहे हैं। 10 जून को रुड़की शहर में चैतन्य रथयात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए हरिद्वार रोड स्थित सहज योग ध्यान आश्रम पर आकर संपन्न होगी। 11 जून को चैतन्य रथ यात्रा मंगलौर, लिब्बरहेड़ी, झबरेड़ा, इमलीखेड़ा, बेलड़ा होते हुए आश्रम पहुंचेगी। जिसके बाद शाम के समय यात्रा हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर आशीष जैन सहित अन्य संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
