फैक्ट्री से कॉस्मेटिक चोरी मामले में तीन गिरफ्तार

हरिद्वा

सिडकुल स्थित हेल्थ केयर कंपनी से कॉस्मेटिक सामान चोरी मामले में थाना सिडकुल पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान व घटना में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआई शहजाद अली ने बताया कि हर्बल कॉन्सेप्ट हेल्थ केयर के प्रबंधक ने फैक्ट्री से कॉस्मेटिक सामान चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्जा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एबीबी चौक पर ट्रक समेत तीन लोगों सुनील कुमार निवासी ग्राम बेगमपुर मोनावाला नजीबाबाद बिजनौर यूपी हाल निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर, दीपक कुमार निवासी ग्राम भदार थाना मंगूरा जिला मथुरा यूपी हाल निवासी टिहरी विस्थापित कालोनी रानीपुर, विकास कुमार निवासी ग्राम जगनपुर थाना कैराना जिला शामली यूपी हाल निवासी नेहरू कालोनी सिडकुल को ट्रक में लदे फैक्ट्री से चोरी किए गए कॉस्मेटिक सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई निशा सिंह, कांस्टेबल पवन सिंह, मोहन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *