वन पंचायत के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी

श्रीनगर गढ़वाल

विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत कपरोली कड़कोट में वन प्रभाग नरेंद्र नगर के कीर्तिनगर रेंज में वन दरोगा भूमा देवी की अध्यक्षता में वनों के सौंदर्यीकरण, उनके रख-रखाव और पर्यावरणीय संरक्षण हेतु वन पंचायत की बैठक हुई। बैठक में वन दरोगा भूमा देवी ने कहा की सरकार की तरफ से कई लाभकारी योजनाएं ग्रामीणों को दी जा रही हैं, जिसका फायदा ग्रामीणों को मिल रहा है। उन्होंने वन पंचायत से होने वाले लाभ की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने वन पंचायत के तहत ग्राम पंचायत में रास्तों का निर्माण, भूमि सुधार के कार्य, पर्यावरण संरक्षण, जल जीवन, पेड़-पौधों आदि विषयों को लेकर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से वनों को आग से बचाने की अपील की। इस अवसर पर वन पंचायत उप सचिव शमशेर सिंह भंडारी, श्रमयोग संस्था के विक्रम सिंह, युवा चेतना मंच कपरोली के संस्थापक दिनेश राणा, कमल सिंह, उजला देवी, पूजा देवी, मकान सिंह मेहरा, दरमियान सिंह, शांति देवी, बलदेव सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *