साइकिल से गिरे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, उठकर बोले- पैर फंस गया था, ठीक हूं

वॉशिंगटन ,

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन डेलावेयर में अपने बीच हाउस के पास साइकिल से गिर गए। वह केप हेनलोपेन स्टेट पार्क के पास साइकिल से उतरने की कोशिश के दौरान गिर पड़े। हालांकि, बाइडेन का कहना है कि उन्हें कोई चोट नहीं आई है।
घटना के तुरंत बाद अमेरिका सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने राष्ट्रपति को उठने में मदद की। इसके तुरंत बाद बाइडन ने कहा, मैं ठीक हूं। बस मेरा पैर फंस गया था। मुझे किसी तरह की चोट नहीं लगी है।
पत्नी के साथ साइकिल पर घूमने निकले थे बाइडेन
79 वर्षीय राष्ट्रपति बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन सुबह साइकिल पर घूमने निकले थे और अपने शुभचिंतकों से मिलने के लिए आगे बढ़ रहे थे। हेलमेट पहने हुए बाइडेन साइकिल से उतरने का प्रयास करते हुए नीचे गिर पड़े। दाईं ओर गिरने के बाद संभलते हुए बाइडेन तुरंत खड़े हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *