डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षा मित्रों का सीएम आवास कूच

देहरादून

डीएलएड प्रशिक्षित डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षा मित्र प्रदेश संगठन ने बुधवार को सीएम आवास कूच किया। पुलिस ने इन्हें हाथीबड़कला में बैरिकेटिंग लगाकर रोक लिया।
हाथीबड़कला में आंदोलित डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षा मित्रों ने प्रदर्शन किया। मांगें पूरी नहीं करने पर रोष जताया। प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चंद्र भट्ट ने बताया कि सरकार से विधानसभा सत्र के दौरान समस्या का समाधान करने की मांग उठाई थी, लेकिन सरकार ने कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया। मांग पूरी नहीं होने पर पूर्व में दी गई चेतावनी के अनुसार बुधवार को सीएम आवास कूच किया गया। उन्होंने कहा कि 21 सालों से राज्य के दुर्गम और अतिदुर्गम राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा मित्र कार्यरत हैं। प्रदेश में शिक्षा मित्रों को मानदेय दो अलग-अलग प्रकार का वेतन मिल रहा है। मांग उठाई कि हिमाचल की तर्ज पर राज्य के शिक्षा मित्रों की दीर्घ कालीन सेवा, उम्र को देखते हुए स्थायी नियुक्ति दी जाए। इस दौरान चंचल सिंह बसेड़ा, जगदंबा ध्यानी, राकेश भट्ट पूनम आहूजा, भीष्म सिंह, अरुण जोशी, अजयपाल राणा, महिपाल सिंह, तेजपाल सिंह, अर्जुन कैंतुरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *