एनसीसी कैंप में बेस्ट कैडेट का अवार्ड विशाल को मिला

नई टिहरी

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में आयोजित 12 दिवसीय एनसीसी कैंप का सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। कैंप के दौरान सबसे बेहत्तरीन कार्य करने वाले कैडेट विशाल मिश्रा को बेस्ट कैडेट्स के अवार्ड से नवाजा गया।  केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में आयोजित 12 दिवसीय एनसीसी कैंप का विधिवत समापन हो गया। एनसीसी अधिकारी डॉ. हेमंत पैन्यूली ने बताया कि समापन मौके पर कैडेटों की बीच आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नैनीताल ग्रुप ने प्रथम तथा रुड़की ग्रुप ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कैंप कमांडेंट ब्रिगेडियर के वेणुगोपाल ने कैंप के दौरान सांस्कृतिक, क्रीड़ा एंव राष्ट्रीय एकता जागरुकता प्रतियोगिता के विजेता कैडेटों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 12 दिवसीय कैंप में गुजरात और उत्तराखंड डायरेक्टरेट के एनसीसी कैडेटों ने प्रतिभाग किया। मौके पर कर्नल पीएस सिकरवार,कर्नल डीबी राणा,मेजर सरिता परिहार,कैप्टन नीता दुबे, सुशील रावत, हरीश बिष्ट, धर्मेन्द्र तिवारी, लेफ्टिनेंट सुषमा, डॉ. रविंद्र सिंह,अमित जे परमार, सूबेदार मेजर एचबी गुरंग, सूबेदार आरबी गु्रंग, प्रो.एमएमएस नेगी, जीडीएस नेगी, सुबोध कुमार, एए बौराई आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *