महिला उपाध्यक्ष पद पर भी होगा मतदान
पिथौरागढ़
नगर में व्यापार संघ चुनाव में इस बार पहली बार महिला उपाध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव होगा। इस पद पर एक से अधिक दावेदार होने पर चुनाव समिति ने अब मतदान कराने का निर्णय लेना पड़ा है, जबकि पूर्व में महिला उपाध्यक्ष के मनोनयन की चर्चा थी। चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने कहा इस पद के लिए भी अब चुनाव कराया जाएगा। अब तक महिला उपाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं, जिनकी मैदान में उतरने की पूरी संभावना है। मंगलवार को मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश चंद्र पुनेड़ा की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक हुई। पुनेड़ा ने कहा पूर्व में महिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन का निर्णय लिया गया था। लेकिन इस बार इस पद के लिए अब तक तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं, जिनकी मैदान में उतरने की पूरी संभावना है। इन हालातों में महिला उपाध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। 23 जून सायं पांच बजे तक महिला उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जारी किए जाएंगे और शाम सात बजे उन्हें जमा किया जाएगा। कहा छह मतपत्रों से चुनाव संपन्न होगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद के लिए मतपत्र अलग-अलग रंग के होंगे। इस मौके पर चुनाव समिति के प्रधान संरक्षक भूपेंद्र सिंह महरा, व्यापार संघ जिलाध्यक्ष पवन जोशी, नवल रावल, जनक जोशी, महेश मखौलिया, सुनील भट्ट, हरजीत सिंह सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।
