तापसी की बहन शगुन पन्नू ग्लैमर के मामले में देती हैं अभिनेत्रियों को भी मात

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू आज के समय में एक जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी हैं। वह अक्सर ही अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तापसी पन्नू की एक बहन भी हैं ? जो खूबसूरती के मामले में किसी भी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। आज हम आपको तापसी की खूबसूरत बहन शगुन से रूबरू कराएगें।
दरअसल तापसी पन्नू की बहन शगुन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें वे बेहद ही खूबसूरत दिखाई दें रही हैं। आपको बता दें कि इन दिनों तापसी की बहन शगुन फ्रांस में हैं वहीं से उन्होंने अपना यह वीडियो शेयर किया हैं। अपने इस वीडियो में शगुन पिंक कलर के क्रॉप टॉप और प्रिंटेडशॉर्ट्स पहना हुआ हैं साथ ही उन्होंने ग्रे डेनिम शर्ट पहनी हुई है। तापसी की बहन शगुन के इस वीडियो को लोग काफी पंसद कर रहे हैं।
आपको बताते चले कि तापसी पन्नू की बहन शगुन पन्नू बेशक से अभी तक किसी भी फिल्म में नजर न आई हो लेकिन असल जीवन में काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं। उनका स्टाइल किसी भी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। उनका अंदाज भी अपनी बहन तापसी के जैसा ही हैं और दोनों बहनों की आदतें भी एक-दूसरे से काफी मिलती जुलती हैं।
वहीं बात करें दोनों बहनों की बॉन्डिंग की तो दोनों बहनें काफी क्लोज हैं और दोनों एक साथ मुंबई में रहती हैं। तापसी अपनी छोटी बहन से बहुत प्यार करती हैं और एक सहेली की तरह दोनों बहने ही आपस में अपनी सारी बातें शेयर करती हैं। वहीं तापसी और शगुन को अक्सर साथ में बाहर घूमते हुए भी कई बार स्पॉट किया गया हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की बहन शगुन पन्नू सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी वीडियो, फोटोज शेयर करती हैं। शगुन की इंस्टाग्राम की तस्वीरें काफी ग्लैमरस और बोल्ड हैं। उनकी यह तस्वीरें साबित करती हैं कि वह भी बॉलीवुड की किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं और अपने स्टाइल से सभी को मात देती हुई दिखाई देती हैं। तापसी की बहन शगुन अभी तक बॉलीवुड में नहीं दिखाई दी हैं न ही अभी तक उनकी बॉलीवुड में एंट्री पर कोई खबर सामने आई हैं।
आपको बता दें कि तापसी तापसी पन्नू की बहन पन्नू एक प्रोफेशन वेडिंग प्लानर हैं और मॉडलिंग की दुनिया में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। बहुत कम ही लोगों को पता हैं कि शगुन पन्नू  साल 2006 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *