रुपया चार पैसे टूटकर 78.37 रुपये प्रति डॉलर
मुंबई
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की तुलना में दुनिया की प्रमुख मुद्राओं में रही नरमी और घरेलू स्तर पर शेयर बाजार की तेजी के बावजूद आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया चार पैसे टूटकर अब तक रिकार्ड निचले स्तर 78.37 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। पिछले सत्र में रुपया 78.33 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपया आज शेयर बाजार की शुरूआती तेजी के बल पर 9 पैसे की मजबूती लेकर 78.24 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका उच्चतम स्तर भी रहा। सत्र के दौरान डॉलर की मांग आने से यह 78.37 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक टूटा और यही इसका अंतिम स्तर भी रहा।
