घर में आग लगा किया अपने ही परिजनों पर जानलेवा हमला 

विकासनगर

थाना सेलाकुई क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुर में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में आग लगाकर दी। यही नहीं आरोपी ने अपनी मां, पत्नी, बच्चों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने परिजनों को बचाया। मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस को भगवानपुर गांव में मारपीट व आगजनी की सूचना मिली। इस पर चीता पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। पता चला कि सागर पुत्र कुंदन सिंह ने अपने ही घर में आग लगाकर स्वयं को एक कमरे में बंद कर लिया है। पुलिस व ग्रामीणों ने बमुश्किल सागर को कमरे से बाहर निकाला। इस दौरान अपना आपा खो बैठे आरोपी ने कुल्हाड़ी से अपने ही परिजनों पर हमला बोल दिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह आरोपी से उसकी मां, पत्नी व बच्चों को छुड़ाया। फायर ब्रिगेड ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। इसके बाद आरोपी की मां लक्ष्मीदेवी व पिता कल्याण सिंह गांव वालों के साथ सेलाकुई थाने पहुंचे। आरोपी ने थाने में भी जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद मां लक्ष्मी देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *