आई.ई.टी. एल्युमिनाई एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

लखनऊ,

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय के घटक संस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड तकनीकी संस्थान(आईईटी) के एल्युमिनाई एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर रेल मंत्रालय भारत सरकार में सयुक्त सचिव इंजीनियर नवीन कुमार,महासचिव इं. अनुपमा सिंह, उपाध्यक्ष इं. नीतीश सिन्हा, कोषाध्यक्ष इं. मधुप सिंह यादव, सचिव प्रथम इं.ओम दुबे तथा सचिव द्वितीय इं.अभिलाषा रानी निर्वाचित की गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को कुलपति प्रो. पी.के. मिश्रा, संस्थान निदेशक प्रो.विनीत कंसल व एल्युमिनाई एसोसिएशन के अधिष्ठाता प्रो. दिवाकर यादव ने बधाई दी। साथ ही नवगठित कार्यकारिणी ने संस्थान को और ऊँचाई पर ले जाने और संरचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने की बात कहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *