जापानी जलक्षेत्र में घुसे दो चीनी जहाज

टोक्यो

चीन के दो जहाजों के पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीप समूह से जापान के जलक्षेत्र में प्रवेश करने की घटना सामने आयी है।
जापान के तटरक्षक बल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एनएचके वर्ल्ड ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि चीनी जहाजों ने सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 04.30 बजे उत्सुरी द्वीप से जापानी जलक्षेत्र में प्रवेश किया और एक मछली पकडऩे वाली नाव से संपर्क करने की कोशिश की।
उन्होंने आगे कहा कि सुबह 04.50 बजे तक चीनी जहाज उत्सुरी द्वीप से लगभग 19 से 21 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में जापानी जलक्षेत्र में नौकायन कर रहे थे। इस साल यह 12वीं बार है , जब चीनी सरकारी जहाजों को द्वीपों से जापानी जल में प्रवेश करते देखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *