रोटरी क्लब रुड़की के 64 वर्ष हुए पूरे x
रोटरी क्लब के वीके शर्मा अध्यक्ष व विनय शर्मा सचिव बने
रुड़की। रामनगर चौक स्थित एक होटल में रोटरी क्लब रुड़की के 64 वर्ष पूर्ण होने पर अधिष्ठापन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रोटरी क्लब रुड़की के नए अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। रोटरी क्लब के डिस्टिक गवर्नर अरुण मुंगिया उनकी पत्नी चारु मुंगिया ने रोटरी क्लब रुड़की के 64 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब 116 साल पुरानी संस्था है जो कि पूरी दुनिया के 200 देशों में सेवा करती है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व क्लब की सदस्यों द्वारा रुड़की रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रधान एवं पूर्व सचिव अलका मित्तल के कार्यकाल की सराहना की गई। रोटरी क्लब रुड़की के नए अध्यक्ष वीके शर्मा, सचिव विनय शर्मा एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन ने कहा कि नई कार्यकारिणी से समाज को बहुत उम्मीदें हैं। सेवा में इनका योगदान अग्रणी रहेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार प्रकट किया गया एवं उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आंचल मित्तल, डॉ.करण सिंह, आदर्श कपानिया, केशव कोहली, प्रेम मोहन, हर्ष प्रकाश काला, प्रेम सरीन, संजीव सैनी, पीसी सैनी, वंदना मोहन, डॉ. अंकित अरोड़ा, तरुण सिंघल, वीरेंद्र जैन, सचिन गुप्ता, दीपिका सैनी, कुसुम काला, पंकज त्यागी गगन सरीन, प्रमोद अग्रवाल, रीना नथानी मीनू प्रधान, ममता सैनी, अशोक सरीन, रितु अग्रवाल, कृष्णा मोहन, कमलेश सरीन, प्रियांशु मल्होत्रा, पूजा नंदा, पंकज नंदा, धनंजय, अतुल आदि मौजूद रहे।
