राष्ट्र निर्माण की अर्धांगिनी है, आज की नारी: रामतीर्थ

 

महिला उद्योग व्यापार मंडल का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न

झांसी

उत्तर प्रदेश उद्योग जिला महिला व्यापार मंडल के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष कंचन आहूजा की अध्यक्षता में महिला मंडल का विस्तार, शपथ व सदस्यता प्रमाण पत्र वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार यशोवर्धन गुप्त, मेयर रामतीर्थ सिंघल व नगर आयुक्त पुलकित गर्ग थे। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला चेयरमैन अशोक जैन, जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी, कोतवाली थानाध्यक्ष तुलसी राम पांडेय, महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी व वरिष्ठ समाजसेवी अनुराधा शर्मा उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ उषा सेन, कल्पना गुप्ता व स्वप्निल मोदी ने किया। सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित करके महिला विंग द्वारा ईश वंदना गाई गई व बच्चो के द्वारा गणेश वंदना हुई। अध्यक्ष कंचन आहूजा ने आये हुए अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया व अंगरखा पहना कर व एक एक पौधे का गमला दे कर सभी अतिथियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर महिला शक्ति द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिए नाटक का मंचन किया गया, इसके साथ ही सदस्यता प्रमाण पत्र दिए गए व अतिथियों द्वारा शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर वरिष्ठ समाज सेविका अनुराधा शर्मा ,पूनम शर्मा,सुनीता शर्मा व चंदा अरोरा को महिला व्यापार मंडल का जिला संरक्षक पद से सम्मानित किया गया।

वहीं युवा जिलाध्यक्ष आदर्श गुप्ता, महानगर अध्यक्ष बृजबिहारी सोनी, महानगर युवा अध्यक्ष मनोज रेजा, महेश अग्रवाल, युवा महानगर महामंत्री अनूप जैन, दीपक हिरवांनी, राजू रक्सा, अशोक अग्रवाल, हर्षित , सपना नीखरा महिला मंडल की चेयरमैन नीलम खन्ना, विशिष्ट जिला उपाध्यक्ष कुसुम साहू, उदिता गुप्ता, मनीषा खुल्लर, निष्ठा अग्रवाल, मृदुला अग्रवाल, राधा अग्रवाल व जिला उपाध्यक्ष कुसुम कुशवाहा, उदिता पंडित,प्रियंका अग्रवाल, अल्पना खंडेलवाल सयुक्त महामंत्री ममता यादव व प्रेरणा हजेला मीडिया प्रभारी प्रगति सेठ, रीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वीना तलवार सह कोषाध्यक्ष पुष्पा हिरवरकर ,एवं माला राय, संध्या सविता,मेघा,आशा राय, आरती राय अशोक अशोक अग्रवाल, निशा गोयल रीता अग्रवाल, प्रगति सेठ, संगीत छाबड़ा, ईशा प्रेमानी कामना, सुरेश साहू, नितिन सिंघल, श्याम बुधौलिया जी अमिता सिंह, अल्पना खंडेलवाल,भावना अग्रवाल सरोज चिरगावँ , नैना, संगीता साहू

आदि उपस्थित रही। अन्त में महामंत्री डॉ उषा सेन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *