चोरी की बाइक बरामद

रुड़की।  खानपुर थाने के धर्मुपुर निवासी अजय कुमार पुत्र ओम कुमार बीती 10 जुलाई को किसी काम से पास के सिकंदरपुर गांव गया था। वहां से किसी ने अजय की बाइक चोरी कर ली थी। खानपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी। गुरुवार को गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान की टीम ने घटना का खुलासा कर दिया। एसओ अरविंद रतूड़ी ने बताया कि बाइक को सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में नकुड़ थाने के रणदेवा गांव निवासी तुषार पुत्र सुंदर ने चुराई थी। उसे गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली गई है। वह बाइक की नंबर प्लेट हटाकर उसे प्रयोग कर रहा था। गुरुवार को खानपुर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *