लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद को किया याद 

अल्मोड़ा

संकुल सरस्वती शिशु मंदिर जीवन धाम अल्मोड़ा में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर याद किया गया। प्रधानाचार्य पूनम जोशी और पूर्व प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर मुख्य वक्ता केदार दत्त जोशी ने बाल गंगाधर तिलक और आजाद के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी। बच्चों से उनके बताए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। पूर्व प्रधानाचार्य कार्की को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यहां विनोद जोशी, हरीश मेहता, राजेश लोहनी, महेश जोशी, भावना तिवारी, कल्पना बाराकोटी, पूजा बिष्ट, प्रीति, रजनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *