मानव तस्करी की रोकथाम को किया जागरुक

चम्पावत

अंतराष्ट्रीय मानव तस्करी रोकथाम दिवस के मौके पर भारत-नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा पर दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने मानव तस्करी की रोकथाम के लिए जागरुक किया। बीते शनिवार को बनबसा बैराज चौकी में हुए कार्यक्रम के दौरान मानव तस्करी, बाल अपराध और बाल श्रम की रोकथाम के लिए आने-जाने वाले सभी राहगीरों को जागरुक किया गया। बताया गया कि कोई भी बच्चा मुसीबत में हो तो संबंधित एजेंसी को तुरंत सूचित करें। संबंधित की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कार्यक्रम में नेपाल की एपीएफ पुलिस, सशस्त्र पुलिस, स्वयंसेवी संस्था, पीआरसी टीम के आला अधिकारी, कर्मचारी और भारत की ओर से प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार गंगवार, गणेश चंद, मनोज कुमार, सुभाष पांडेय, एसएसबी की प्रभारी प्रीति यादव, गौरी शंकर राठौर, सरोज कुमारी ,पीयूष कुमार, इंद्रजीत, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रकाश चंद्र, मीरा रावत, रीडस संस्था के जनक चंद, भावना चंद, विनीता रजवार, मनोज कुमार, सुभाष पांडेय,आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *