नौकरी बहाली को 32वें दिन भी धरना जारी
पिथौरागढ़। नौकरी बहाली की मांग को लेकर कोविड संविदा स्वास्थ्य कर्मी 32वें दिन भी धरने में डटे रहे। मंगलवार को कोविड संविदा स्वास्थ्य कर्मी टकाना रामलीला धरना स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए। युवाओं ने कहा एक होने को है, वे नियुक्ति को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी लगातार अनदेखी की जा रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। कर्मियों ने कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वे आंदोलन में डटे रहेंगे।यहां राजेश, पवन, हेमा, स्तुति, कमला, रंजना, भागीरथी, मोहित, कुंडल आदि मौजूद रहे।
