बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यशाला का आयोजन
जयपुर
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज विशेष सम्पर्क और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने दीप प्रज्वलन कर शुरूआत की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह, विशेष सम्पर्क के प्रदेश संयोजक सोमकांत शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ राजेंद्र सिंह शेखावत, एस डी शर्मा आदि नेता मौजूद रहे। कार्यशाला में प्रदेश कार्यकारिणी व ज़िला संयोजक शामिल हुए। कार्यशाला में प्रतिनिधियों को मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार करने के निर्देश दिए वहीं राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को कहा। अब जल्द ही इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
