भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली
अल्मोड़ा।
भाजपा मंडल कमेटी सोमेश्वर के कार्यकर्ताओं ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के आवास से तिरंगा रैली निकाली। यात्रा पल्यूड़ा और सोमेश्वर बाजार होते हुए हुकुम सिंह बोरा राष्ट्रीय स्मारक पर पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। शुक्रवार को हुकुम सिंह बोरा राष्ट्रीय स्मारक में क्षेत्र के शहीदों और दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंडल कमेटी अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में हर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत भी की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने की अपील की। यहां विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, महामंत्री चंदन बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, मीडिया प्रभारी ललित मोहन, सुंदर राणा, भूपाल मेहरा, सुरेश बोरा, दीपक आर्य, हीरा भाकुनी, कैलाश बोरा, किशन सिंह बोरा, प्रमोद कुमार, प्रकाश भंडारी आदि रहे।