जगदीश पांचवी बार एनयूजे के जिलाध्यक्ष बने

चम्पावत।

नेश्नलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जगदीश राय को पांचवी बार जिलाध्यक्ष चुना गया। संगठन की ओर से स्कूली बच्चों को तिरंगे झंडे वितरित किए गए। रविवार को लोनिवि विश्राम गृह में जिलाध्यक्ष जगदीश राय की अध्यक्षता में बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं को शासन स्तर पर रखने का भरोसा दिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरीश बिष्ट ने पत्रकारों को मान्यता देने की मांग उठाई। कार्यकारिणी के गठन में उपाध्यक्ष गौरी शंकर पंत और दिनेश भट्ट, महामंत्री नवल किशोर जोशी, कोषाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, सचिव जगदीश जोशी, महासचिव नकुल पंत, संयुक्त सचिव भगवान राम, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण बिष्ट, विधि प्रकोष्ठ मनोज कुमार राय, प्रचार मंत्री सुरेश गड़कोटी, सुरेश जोशी, संरक्षक मंडल में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र लडवाल, गिरीश बिष्ट, विनोद चतुर्वेदी, सदस्य कमलेश चन्द्र, नवनीत गहतोड़ी, नरेश सिंह को चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *