कर्णप्रयाग में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का स्वागत

चमोली

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गौचर और कर्णप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में स्वागत रैली निकाली। रविवार को नवनियुक्त संदीप कुमार गौचर पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने संदीप का जोरदार स्वागत किया। गौचर में स्वागत रैली के बाद कर्णप्रयाग में प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सगोई सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने संदीप का स्वागत किया। इस दौरान संदीप ने कहा कि चमोली जिले में संगठन मजबूत कर एकजुटता से काम करना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में सेवादल यूथ के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख गौतम मिंगवाल, कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष रावत, भगत सिंह, गजपाल सोनी, लखपत सगोई, वरिष्ठ कांग्रेसी ईश्वरी प्रसाद मैखुरी, महेंद्र कुमार, संजय कुमार, भूपेंद्र नेगी, विनोद चौहान, शैलेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदू पंवार, हरीश नयाल, हरीश कुमार, भजनी बिष्ट, महवीर नेगी, विपुल रावत, देवेंद्र भंडारी, संदीप नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *