एसएसपी ने छात्रों को किया नशे से दूर रहने को प्रेरित

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस का ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन अभियान के तहत शुक्रवार को नगर के विवेकानंद इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। अभियान के तहत मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद एसएसपी ने कहा कि नशा एक मायावी रावण की तरह है, जो नशे के अनेक रुपों में आकर हमें छल सकता है। इसलिए हम सबको इस नशा रूपी रावण को अपने समाज से दूर करने के लिए कमर कसनी होगी। समाज के हर वर्ग को खासकर युवाओं को पुलिस का साथ देना होगा, ताकि नशा रुपी रावण को परास्त करने में सफलता मिल सके। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल, कोतवाल राजेश कुमार यादव, एएनटीएफ प्रभारी सौरभ भारती, चंदन बहुगुणा, पंकज फर्त्याल, पारस कांडपाल, भारतेंदु पंत, युवम वोहरा, चंद्र प्रकाश, पंकज जोशी आदित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *