मूडीज ने दिया झटका

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने वर्ष 2022 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास दर के अनुमान में कटौती कर दी है। बढ़ती ब्याज दरों, कमजोर मानसून और सुस्त ग्लोबल ग्रोथ को देखते हुए मूडीज ने भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.7 प्रतिशत की दर से वृद्धि की उम्मीद जताई है। इसी वर्ष मई महीने में मूडीज ने भारतीय अर्थव्यवस्था के 8.8 प्रतिशत की दर से ग्रोथ करने की उम्मीद जताई थी। इस तरह रेटिंग एजेंसी ने अपने पूर्व के अनुमान 1.1 फीसदी की बड़ी कटौती कर दी है। मूडीज के यह आंकड़े सरकार की ओर से जीडीपी अनुमान जारी करने के महज एक दिन बाद आया है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा है कि अप्रैल से जून की तिमाही में अर्थव्यवस्था में 13.5 फीसदी का विस्तार हुआ। यह जनवरी से मार्च की तिमाही की तुलना में 4.1 प्रतिशत है। मूडीज ने यह भी कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के हाई फ्रीक्वेंसी डाटा बताते हैं कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूत और व्यापक वृद्धि आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *