आजाद-हुड्डा की मीटिंग से उबाल
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके गुलाम नबी आजाद की मुलाकात से हरियाणा कांग्रेस में सियासी उबाल आ गया है। हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने हुड्डा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी विवेक बंसल को लेटर लिखा है। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ दी थी। 2 दिन पहले हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री आनंद शर्मा और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने नई दिल्ली में गुलाम नबी आजाद से मुलाकात की थी। यह तीनों ही नेता कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ आवाज उठाने वाले पार्टी के जी-23 ग्रुप से जुड़े रहे हैं।
