आर्य समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन

रुड़की

आर्य समाज बीटी गंज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन किया गया। समारोह का आयोजन आर्य समाज विद्वान प्रियवंदा के संदेश कथा भजन से हुआ। यज्ञ का प्रारंभ आचार्य रतन सिंह के द्वारा संपन्न हुआ। इसके उपरांत नवनिर्वाचित आर्य समाज कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें प्रधान विष्णु गिरी गोस्वामी, उप प्रधान विजय सिंह वर्मा, बलवंत सिंह, मंत्री सतपाल सिंह, उप मंत्री राजकुमार अनेजा, हरफूल सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश सिंह, पुस्तकालय पद पर विनोद आर्य, पुस्तकालय अध्यक्ष मनोज शर्मा नियुक्त किए गए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के गठन होने पर आर्य समाज बीटीगंज के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। नवनिर्वाचित आर्य समाज के पदाधिकारियों ने अपने संदेश में और समाज के उत्थान में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *