नवरात्रि के पहले दिन अहमदाबाद को मिलेगी मेट्रो ट्रेन की भेंट, पीएम मोदी करेंगे उदघाटन

अहमदाबाद

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अहमदाबाद शहर को मेट्रो ट्रेन की भेंट मिलेगीद्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 26 सितंबर को अहमदाबाद में मेट्रो ट्रेन के दूसरे फेज का लोकार्पण करेंगेद्य वस्त्राल-थलतेज और एपीएमसी-मोटेरा रूट बनकर तैयार हो गया है और इस रूट पर पीएम मोदी मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगेद्य गुजरात विधानसभा के आगामी चुनाव के चलते प्रधानमंत्री समेत केन्द्रीत नेताओं के लगातार गुजरात दौरे हो रहे हैंद्य इस महीने में प्रधानमंत्री दो बार गुजरात दौरे पर आएंगेद्य पीएम मोदी कल यानी 10 सितंबर को गुजरात आ रहे हैं और उसके बाद 26 सितंबर को आएंगेद्य पीएम मोदी के 10 सितंबर के दौरे की बात करें तो कल वह अहमदाबाद में सायंस एन्ड टेक्नोलोजी मंत्री परिषद का उदघाटन करेंगेद्य दो दिवसीय इस परिषद में सभी राज्यों के सायंस एन्ड टेक्नोलीजी मंत्री और सचिव शामिल होंगेद्य जिसके बाद पीएम मोदी 26 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन गुजरात आएंगेद्य नवरात्रि के पहले दिन पीएम मोदी अहमदाबाद को मेट्रो ट्रेन की भेंट देंगेद्य अहमदाबाद में वस्त्राल-थलतेज और एपीएमसी-मोटेरा का रूट तैयार हो गया हैद्य इस रूट पर 3 कोच के साथ मेट्रो ट्रेन प्रति घंटे 80 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगीद्य मेट्रो ट्रेन में प्रति दिन औसत 40 हजार जितने यात्री सफर कर सकेंगेद्य मेट्रो ट्रेन एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के बीच की दूरी डेढ़ मिनट में तय करेगीद्य अहमदाबाद में फिलहाल वस्त्राल से एपरल पार्क तक मेट्रो ट्रेन सेवा चल रही हैद्य आगामी 26 सितंबर से वस्त्राल से थलतेज और एपीएमसी से मोटेरा के बीच मेट्रो ट्रेन दौड़ने लगेगीद्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *