डीडीहाट डायट में कार्यशाला शुरू

पिथौरागढ़

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट)में भूगोल एवं सामाजिक विषय पर कार्यशाला शुरू हुई, जिसका शुभारंभ विधायक विशन सिंह चुफाल ने किया। उन्होंने आदर्श स्कूल के सुधारीकरण के लिए धनराशि अवमुक्त कराने का आश्वासन दिया। प्राचार्य हरक राम कोहली ने कहा मूलभूत गणना एवं साक्षरता मिनिस्ट्रियल कार्मिक प्रशिक्षण, शैक्षिक उत्कृष्ठता केंद्र, भूगोल व सामाजिक विज्ञान पर संयुक्त रूप से कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला छह दिनों तक चलेगी। इस मौके पर बलवंत बोरा, आरके साहू, जितेंद्र बहादुर सिंह, राजेश पाठक, विनोद बसेड़ा, चंद्रशेखर मखौलिया सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *