शिल्पा शेट्टी ने बताया बुजुर्गों से दिल से जुड़ो

शिल्पा शेट्टी ने बुजुर्गों को लेकर सोशल मीडिया पर बेहद संवेदनशील और इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने परिवार के बुजुर्गों के साथ अलग-अलग तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन के रूप में शिल्पा ने लिखा है कि, हमारे बुजुर्ग ज्ञान, धैर्य, अनुभव और प्रेम का खजाना हैं। हम अपनी परेशानियों का जो भारी बोझ उठाते हैं, वह परेशानी अपने बुजुर्गों के साथ एक जरा सी चर्चा करने से आसान हो जाती है। यहां तक कि जब वे हमारे साथ नहीं होते तब भी वे हमें ही देख रहे होते हैं। शिल्पा ने आगे लिखा है, बुजुर्गों से प्यार करें, उनका सम्मान करें और उनके लिए हमेशा बने रहें। उनका आशीर्वाद बहुत महत्वपूर्ण है। घर के बड़े-बुजुर्ग वे लोग होते हैं जो जीवन का काफी अनुभव समेटे हुए होते हैं और हमें अपने अनुभव का लाभ देने को हमेशा तैयार रहते हैं। इनकी स्नेह की छाया में हम अपने को महफूज महसूस करते हैं। शिल्पा शेट्टी की ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट बुजुर्गों की अहमियत को बता रही है। (हिफी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *